इतना मिला है फिर क्या गिला है ? कुछ लोग हमेशा चिंता में डूबे और मुंह लटकाए रहते हैं। उन्हें अपने जिंदगी से, तकदीर से और ऊपर वाले से हजारों शिकायतें होती हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ इनके अलावा दुनिया में सब सुखी हैं। जबकि सच यह है कि ईश्वर ने, किस्मत और इस कुदरत ने सबको हजारों नेमतें दी हैं। लेकिन हर व्यक्ति के पास सब कुछ कैसे हो सकता है ? इच्छाएं और उम्मीदें अशेष होती हैं, इनका कभी कोई अंत नहीं होता। सोच का शिकार हो चुका हर इंसान सोचता है। यकीन मानिए जिन्हें आप खुद से बहुत आगे, खुशकिस्मत और सुखी इंसान समझती हैं उनके पास अगर आपसे अलग कुछ है तो वो है उनकी सकारात्मक सोच और जिंदादिली। हां, इससे इंकार नहीं कि कुछ मामलों में वे आपसे बढ़कर या बेहतर होंगे, लेकिन यह भी गलत नहीं कि कई चीजें जो आपको हासिल हैं, वो उनके नसीब में नहीं। जरा डालकर देखिए एक नजर कि आपको कितना कुछ मिला है, फिर भी आपको ईश्वर से मिला है – आपको मिला अपनी पसंद का जीवनसाथी – अगर आपका जीवनसाथी अच्छे स्वभाव का व केअरिंग है और शादी से पहले माता-पिता ने आपसे रजामंदी ली या फिर आपने अ...
Comments
Post a Comment