Skip to main content

अगर आपको भी चाहिए एक अच्छी जिंदगी


अगर आपको भी चाहिए एक अच्छी जिंदगी
दुनिया में कौन होगा जो एक अच्छी,सफल और सुकून भरी जिंदगी न चाहता हो. जाहिर है आप भी ऐसी जिंदगी चाहती होंगी. यकीन मानिए ,ज्यादा कठिन नहीं है एक अच्छी जिंदगी जीना.लेकिन इसके लिए कुछ छोटे छोटे मगर ठोस निर्णय लेने होंगे-

छोडिये पुरानी,कडवी यादें-

*      जिंदगी बहुत छोटी है। इसे छोटी मोटी उलझनों और बीती कड़वी यादों की चिंता में बरबादन करें। जिन चीजों में आनंद मिलता हो वो कीजिए, अपने आसपास के लोगों से प्यार कीजिए, उनके साथ संबंध अच्छे बनाइए। हां, इस सिलसिले में किसी के आगे झुकना या दबना नहीं है। अगर आपके साथ किसी ने बुरा व्यवहार किया है तो जितनी जल्दी हो सके उसे और उसके व्यवहार को भूल जाएं। ऐसा आपको उसके लिए नहीं बल्कि अपनी खुशी और शांति के लिए करना है।
*      जिंदगी में दो बातें हमेशा याद रखें। जब अकेले रहें तो अपने विचारों के बारे में मंथन करें औऱ जब दस लोगों के बीच में बैठे हों, तो अपने शब्दों पर विचार करें।


संयम बनाए रखें-
*      मुसीबत के वक्त कभी हिम्मत और संयम न छोड़ें। क्योंकि भाग्य भी साहसी लोगों को ही साथ देता है। वैसे भी अच्छा वक्त तभी देखने को मिलता है, जब आप कठोर मेहनत के साथ तमाम अड़चनों को दूर करते हुए सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। कहा भी गया है कि पतझड़ के बिनापेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते और संघर्ष के बिना अच्छे दिन नहीं आते। कभी भी अपनी समस्याओं के समाधान केलिए दूसरों से अपेक्षा न करें। आपकी जिंदगी को संवारना 100 फीसदी आपकी जिम्मेदारी है।


संगत अच्छी चुनें
*      अपने दोस्तों का चयन सोच समझकर करें। ऐसे लोगों का भरोसा न करें जिनके ख्याल वक्त के साथ बदल जाएं। हमेशा उनका भरोसा करें जिनका ख्याल आपके बारे में तब भी वैसा ही रहे जब आपका वक्त बदल जाए।


दूसरों की नहीं खुद की चिंता करें-

*      आपको हर वक्त सिर्फ दूसरों की खुशी के लिए ही अपनी जिंदगी नहीं जीनी चाहिए। माना कि दूसरों को खुश करना भी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है,लेकिन इसकी शुरूआत हमेशा खुद से ही करें।
*      दूसरे क्या सोचते हैं अगर आप इतनी चिंता करेंगे, तो कभी कुछ नया या महत्वपूर्ण नहीं कर पाएंगे।
*      दूसरों के साथ तुलना न करें। बेहतर यह होगा कि अपने आप की तुलना बीते हुए कल से करें। अगर कोई इम्प्रूवमेंट हैं, तो यही आपकी उपलब्धि है।
*      अगर आप टोकाटोकी करने वाले और आलोचना करने वाले हर व्यक्ति की परवाह करेंगे या उन्हें सफाई अथवा स्पष्टीकरण देने में अपना वक्त जाया करेंगे, तो आप जिंदगी में कभी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे।

संतुलित और सकारात्मक हो जिंदगी-

*      आपका दिमाग किसी चुंबक की तरह होता है। आप अच्छी बातों के बारे में सोचते हैं तो यह हर कहीं से सकारात्मक बातें खींच लाता है। जब आप समस्याओं के बारे में सोचते हैं तो यह हर कहीं से नकारात्मक चीजें ढ़ूंढ़ लाता है। किसी भी चीज की अधिकता से बचें। सब कुछ संतुलित हों। क्योंकि हर वो चीज जो जिंदगी में जरूरत से ज्यादा होती है, वही जहर होती है।

समय को धन समझें-

*      इस दुनिया में हर किसी को 24 घंटे मिले हैं। विवेकहीन और आलसी लोग इन्हें थोक में बरबाद करते हैं जबकि बुद्धिमान मेहनती लोग समय की कीमत समझते हुए अपने समय को मिनटो और सेकण्डों में मापते हैं। इसलिए इनके पास आलसियों के मात्र 24 घंटे के मुकाबले 1440 मिनट या 86400 सेकेण्ड होते हैं, जिनका वे बेहतर इस्तेमाल करते हुए जिंदगी में रोज कुछ नया करते चले जाते हैं।इसीलिए ये आगे बढते चले जाते हैं.
शिखर चंद जैन

Comments

Popular posts from this blog

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी     बहुत प्रचलित उक्ति है, ‘दुनिया में ज्यादातर लोग अपने दुख से कम दुखी होते हैं, लेकिन दूसरों के सुख से उन्हें ज्यादा दुख पहुंचता है।’ यह सच भी है। कई लोग दूसरों को तरक्की करते देख जलते भुनते हैं और उनके साथ अपनी तुलना करके हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। तुलना और उलाहना से होगा नुक्सान-   कई लोग कई बार संबंधित व्यक्ति से जुड़े लोगों से लड़ बैठते हैं कि आप फलां का फेवर करते हो, उन्हें सपोर्ट देते हो और हमें काम नहीं देते। ऐसा करने से सिवाय दोहरे नुकसान के और कुछ भी हासिल नहीं होता। एक तो लोगों के बीच शिकायतकर्ता की इमेज खराब हो जाती है और लोग उसे ईर्ष्यालु व रोनू (शिकायती) प्रवृत्ति का समझकर उससे दूर रहने लगते हैं। दूसरा नुकसान यह कि ऐसा व्यक्ति अपनी कमियों का आकलन करके खुद क्षमता सम्पन्न बनने की बजाय सिर्फ दूसरों में ऐब खोजता रह जाता है। सकारात्मक सोचें और बोलें – जब भी आपको दूसरों से मदद या काम मांगना हो, कोई सलाह लेनी हो या कोई प्रोडक्ट अथवा सर्विस बेचनी हो, तो आप अपनी बातों को अपनी जरूरत प्रॉडक्ट या सर्विस पर फोकस करें।...

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप आप भी बन सकते हैं लोकप्रिय लोगों के बीच पॉपुलर होने के लिए न तो आसमान से तारे तोड़ने की जरुरत है न लाखों रूपए खर्च करने की. बस अपने स्वभाव और एक्टिविटीज में छोटे छोटे परिवर्तन करना काफी है- थैक्यू बोलना सीखें - जो लोग आपको खुशी देते हैं,आपके लिए कुछ अच्छा करते हैं ,आपकी  वक्त-बेवक्त मदद करते हैं और आपके प्रति स्नेह का भाव रखते हैं, उनके प्रति आभार जताने की आदत डालें। उन्हें समय-समय पर उपहार व मिठाई आदि दें। इससे उनके साथ आपके रिश्तों में और भी प्रगाढ़ता आएगी और आपका सपोर्ट सिस्टम भी इम्प्रूव होगा। दयालु बनें- दयालुता संक्रामक होती है। जब आप कुछ अच्छा करते हैं, तो दूसरों का मन भी कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित होता है। स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोगों में दूसरों की पॉजिटिव चीजों की नकल करने की आदत होती है। इस प्रवृत्ति को ‘कन्फॉर्मिटी’ कहते हैं। जब आप देते हैं, तो दूसरे लोग और वे खुद (जिनके लिए आपने अच्छा किया) भी किसी दूसरे के प्रति ऐसा करने को उतावला हो जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। नै...

इतना मिला है फिर क्या गिला है?

इतना मिला है फिर क्या गिला है ?       कुछ लोग हमेशा चिंता में डूबे और मुंह लटकाए रहते हैं। उन्हें अपने जिंदगी से, तकदीर से और ऊपर वाले से हजारों शिकायतें होती हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ इनके अलावा दुनिया में सब सुखी हैं। जबकि सच यह है कि ईश्वर ने, किस्मत और इस कुदरत ने सबको हजारों नेमतें दी हैं। लेकिन हर व्यक्ति के पास सब कुछ कैसे हो सकता है ? इच्छाएं और उम्मीदें अशेष होती हैं, इनका कभी कोई अंत नहीं होता। सोच का शिकार हो चुका हर इंसान सोचता है। यकीन मानिए जिन्हें आप खुद से बहुत आगे, खुशकिस्मत और सुखी इंसान समझती हैं उनके पास अगर आपसे अलग कुछ है तो वो है उनकी सकारात्मक सोच और जिंदादिली। हां, इससे इंकार नहीं कि कुछ मामलों में वे आपसे बढ़कर या बेहतर होंगे, लेकिन यह भी गलत नहीं कि कई चीजें जो आपको हासिल हैं, वो उनके नसीब में नहीं। जरा डालकर देखिए एक नजर कि आपको कितना कुछ मिला है, फिर भी आपको ईश्वर से मिला है – आपको मिला अपनी पसंद का जीवनसाथी – अगर आपका जीवनसाथी अच्छे स्वभाव का व केअरिंग है और शादी से पहले माता-पिता ने आपसे रजामंदी ली या फिर आपने अ...