इन शब्दों
से मिलेगी सफलता और लोकप्रियता
टैलेंट के साथ-साथ बातचीत का
अंदाज, शिष्टता और आपका व्यक्तित्व सफलता और लोकप्रियता दिलाने में बड़ी भूमिका
निभाते हैं। जो काम आप क्रोध, पैसे और रौब से नहीं करवा सकते उन्हें भी कई बार
अपने विनम्र व्यवहार के बल पर करवा सकते हैं। इसलिए अपनी बातचीत की आदतों के दरबार
में आपको ये नवरत्न जरूर रखने चाहिए –
प्लीज – व्यवहार विशेषज्ञों ने ‘प्लीज’ की तुलना
‘ग्रीज’ से की है। जैसे ग्रीज लगाते ही कोई मशीन स्मूदली चलने लगती है, वैसे ही
‘प्लीज’ का प्रयोग आपकी किसी रिक्वेस्ट या निर्देश को बहुत आसानी से सामने वाले के
मस्तिष्क तक पहुंचा देता है। किसी भी व्यक्ति को जब आप कोई काम करने को कहते हैं
तो प्लीज कहकर आप उसके प्रति सम्मान जाहिर कर रहे होते हैं। इससे वह आपका काम
आसानी से कर देता है।
थैंक्यू – प्लीज और थैंक्यू
भाई-भाई हैं। जब भी आप किसी व्यक्ति को किसी काम के लिए कहें, तो काम होने के बाद
थैंक्यू जरूर बोलें। इससे आप उसके प्रति आभार व्यक्ति करके उसका मन मोह लेते हैं।
संबंधित व्यक्ति आमतौर पर कभी आपके काम से इंकार नहीं करेगा, जब तक उसके लिए वह
बहुत मुश्किल न हो। साथ ही आपकी छवि एक विनम्र इंसान की भी बन जाती है।
एक्सक्यूज मी – कई बार हमें एकदम
अपरिचित व्यक्ति के पास जाकर कोई मदद मांगनी होती है या पूछताछ करनी होती है। ऐसे
में उनसे मिलते वक्त आपका पहला शब्द ‘एक्सक्यूज मी’ हो, तो वह व्यक्ति आपकी
विनम्रता से प्रभावित हो जाता है और आप उसका ध्यान आकर्षित करने में आसानी से सफल
हो जाते हैं। इसके बाद आप अपने व्यवहार के बल पर उससे पूछताछ कर सकते हैं या
अपेक्षित मदद के लिए विनती कर सकते हैं।
‘मैं’ नहीं ‘हम’ – जब आप किसी से बात
करते वक्त ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ या ‘अपन’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे दो
फाय़दे होते हैं। पहला, आप अपने कार्य में परोक्ष रूप से संबंधित व्यक्ति को भी
शामिल कर लेते हैं, जिससे आपका काम बेहद आसान हो जाता है। दूसरा, आपकी बातों से
अहंकार की बजाय टीम भावना झलकती है।
आई एम सॉरी – कई बार प्रत्यक्ष
रूप से तो कई बार परोक्ष रूप से हम किसी का दिल दुखा देते हैं। कभी कभी गुस्से में
आकर हम अपने किसी मित्र, सहकर्मी या गलती समझ में आ जाए, तो अकड़ने या इसे इगो
प्रॉब्लम बनाने की बजाय ईमानदारी और विनम्रतापूर्वक ‘आई एम सॉरी’ कह दें। इससे
आपके व्यक्तित्व में चार चांद लग जाएंगे। साथ ही लोगों के साथ मैत्री भाव भी बना
रह जाएगा।
मुझे आप पर पूरा यकीन है – जब भी किसी
व्यक्ति से आपको काम लेना हो, तो आपको यह जताना होगा कि आपको उस पर पूरा भरोसा है
तभी आप उनसे सहयोग मांग रहे हैं। कई बार कोई व्यक्ति आपके विश्वास को तोड़ देता है
या है, लेकिन फिर स्वीकार भी कर लेता है। ऐसे में उससे नाराज होने की बजाय यही
कहें कि कोई बात नहीं गलती हर किसी से हो सकती है, मुझे आप पर पूरा भरोसा है। यकीन
मानिए, वह पूरी तरह पिघल कर आपकाहो जाएगा।
वाह! क्या काम किया है – यह एक जादुई वाक्य
है, जिसके बूते पर आप आपने मातहत काम करने वाले सहयोगियों, मित्रों व परिजनों का
दिल जीत सकते हैं। अपनी प्रशंसा हर कोई सुनना पसंद करता है। काम सही करने पर आप
प्रशंसा करेंगे, तोसामने वाले व्यक्ति ऊर्जा से सराबोर होगा, आपके प्रति कृतज्ञ
होगा और आपका काम दोगुने उत्साह से करेगा।
अपनेपन का स्पर्श या आलिंगन – किसी से बातचीत
करते-करते जब आप उसके हाथों को थाम लेते हैं या उसके कंधे पर धीरे से अपना हाथ रख
लेते हैं तो आपका उसके साथ अपनेपन का रिश्ता कायम हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति
आपके मधुर व्यवहार का कायल हो जाता है और हर ओर आपके व्यवहार की तारीफ करता है।
हाँ! यहाँ ध्यान रखना है कि विपरीत लिंगी के साथ कैसा रिश्ता है.
मुझे आपसे बड़ा लगाव है – यह कहकर आप किसी
का भी दिल जीत सकते हैं। प्रेम, मुस्कान और अच्छा व्यवहार संक्रामक होते हैं। जब
आप किसी से अच्छा व्यवहार करते हैं या उसके प्रति स्नेह का इजहार करते हैं, तो
सामने वाले व्यक्ति के मन में भी आपके पॉजिटिव भावनाएं जागृत होती हैं। आपके इस
मृदु व्यवहार से आपका सोशल सर्कल और लोकप्रियता तो बढ़ती ही है, आपका सपोर्ट
सिस्टम भी विकसित होता है, जो तरक्की के लिए बेहद आवश्यक है।




Comments
Post a Comment