Skip to main content

नजरिया बदलने से भी मिलती है खुशी


नजरिया बदलने से भी मिलती है खुशी

कुछ  लोग हर वक्त अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आते हैं और खुद को दुनिया का सबसे दुखी और बदकिस्मत इंसान मानते हैं। इनसे मिलते ही ये अपने दुखड़े रोते नजर आएंगे और हालचाल पूछो तो कुछ रटे रटाए नकारात्मक वाक्य कहेंगे, “बस... टाइम पास कर रहे हैं”, “चल रहा है ठीक ठाक”, “अपना क्या, अपनी तो किस्मत ही फूटी हुई है” आदि। जबकि कुछ लोग हर वक्त एनर्जेटिक, मुस्कुराते हुए औऱ खुश नजर आते हैं। आप जब भी इनसे मिलें और हालचाल पूछें, तो इनका जवाब कुछ ऐसा है – “एकदम चंगा”, “फिट एंड फाइन”, “मस्ती है यार”, “ऊपर वाले की मेहरबानी है जी”।

      दरअसल यह फर्क जिंदगी के प्रति नजरिए के कारण ज्यादा होता है। दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो, जिसके जीवन में कोई समस्या, या तकलीफ न हो, लेकिन कुछ लोग अपने पास उपलब्ध संसाधनों और खुशियों का हिसाब ज्यादा रखते हैं, तो कुछ लोग अपनी कमियों और समस्याओं को ही याद करते रहते हैं।

      अगर हम ‘एटीट्यूड ऑफ ग्रैटीट्यूड’ यानी कृतज्ञता का नजरिया अपना लें और कुदरत के प्रति, अपने आसपास के लोगों के प्रति आभारी होने की आदत डाल लें तो हमारी झोली सबको खुशियों से भरी नजर आएगी। संतुष्ट, खुश और आभारी होने के बहुत सारे कारण हम सब के पास होते हैं। आइए नजर डालते हैं इन काऱणों पर –
*      अगर हमारा जन्म बिना किसी बड़ी शारीरिक विकृति के हुआ है, तो हम दुनिया के 100 मिलियन लोगों से ज्यादा सुखी हैं।
*      अगर हमारे पास रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं – तो हम दुनिया के 75 फीसदी लोगों से ज्यादा सुविधाजनक स्थिति में हैं।
*      अगर हमारे पास बैंक बैलेंस है या अपने वॉलेट में पर्याप्त रूपए हैं, तो हम दुनिया के 8 फीसदी संपन्न लोगों की गिनती में आते हैं।
*      अगर हम सुबह स्वस्थ उठते हैं, तोहम उन लाखों लोगों की तुलना में ज्यादा अच्छी स्थिति में हैं, जो इस हफ्ते मरने वाले हैं।
*      अगर हमने कभी युद्ध का खतरा नहीं झेला, जेल. प्रताड़ना या भूखमरी के शिकार होनेसे बचे हुए हैं तो हम दुनिया के 500 मिलियन लोगों की तुलना में ज्यादाखुश हैं।
*      अगर हम रोजबेरोकटोक, शांतिपूर्वक मंदिर/मस्जिद/चर्च/गुरूद्वारा पहुंचकर अपने ‘ईश’ को शीश झुकाने में सक्षम हैं, तो हम दुनिया के तीन बिलियन लोगों की बनिस्पत ज्यादा सुखी हैं।
*      अगर हमारे माता पिता जीवित हैं और हमारे साथ रहते हैंतो दुनिया में हमारे बहुत सारे इंसान नहीं है।
*      अगर आप इस बात से दुखी रहते हैं कि आपको अपने पसंदीदा ब्राण्ड के प्रोडक्ट नहीं मिलते, तो जरा दुनिया के अधिकांश लोगों के बारे में सोचिए जिन्हें किसी ब्राण्ड के प्रोडक्ट नहीं मिलते।
इसलिए खुद को ब्लेस्ड फील करें औऱ ऊपर वाले या अपनी किस्मत के प्रति कृतज्ञ होने की आदत डालें, जिससे आपको इतना कुछ दिया है। इससे आपको खुशी मिलेगी, उत्साहपूर्वक कार्यकरने की ऊर्जा मिलेगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इन सबसे लिए दिन में कम से कम एक बार ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने की आदत जरूर डालें। इससे आपकी खुशियां कई गुणा बढ़ जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी     बहुत प्रचलित उक्ति है, ‘दुनिया में ज्यादातर लोग अपने दुख से कम दुखी होते हैं, लेकिन दूसरों के सुख से उन्हें ज्यादा दुख पहुंचता है।’ यह सच भी है। कई लोग दूसरों को तरक्की करते देख जलते भुनते हैं और उनके साथ अपनी तुलना करके हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। तुलना और उलाहना से होगा नुक्सान-   कई लोग कई बार संबंधित व्यक्ति से जुड़े लोगों से लड़ बैठते हैं कि आप फलां का फेवर करते हो, उन्हें सपोर्ट देते हो और हमें काम नहीं देते। ऐसा करने से सिवाय दोहरे नुकसान के और कुछ भी हासिल नहीं होता। एक तो लोगों के बीच शिकायतकर्ता की इमेज खराब हो जाती है और लोग उसे ईर्ष्यालु व रोनू (शिकायती) प्रवृत्ति का समझकर उससे दूर रहने लगते हैं। दूसरा नुकसान यह कि ऐसा व्यक्ति अपनी कमियों का आकलन करके खुद क्षमता सम्पन्न बनने की बजाय सिर्फ दूसरों में ऐब खोजता रह जाता है। सकारात्मक सोचें और बोलें – जब भी आपको दूसरों से मदद या काम मांगना हो, कोई सलाह लेनी हो या कोई प्रोडक्ट अथवा सर्विस बेचनी हो, तो आप अपनी बातों को अपनी जरूरत प्रॉडक्ट या सर्विस पर फोकस करें।...

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप आप भी बन सकते हैं लोकप्रिय लोगों के बीच पॉपुलर होने के लिए न तो आसमान से तारे तोड़ने की जरुरत है न लाखों रूपए खर्च करने की. बस अपने स्वभाव और एक्टिविटीज में छोटे छोटे परिवर्तन करना काफी है- थैक्यू बोलना सीखें - जो लोग आपको खुशी देते हैं,आपके लिए कुछ अच्छा करते हैं ,आपकी  वक्त-बेवक्त मदद करते हैं और आपके प्रति स्नेह का भाव रखते हैं, उनके प्रति आभार जताने की आदत डालें। उन्हें समय-समय पर उपहार व मिठाई आदि दें। इससे उनके साथ आपके रिश्तों में और भी प्रगाढ़ता आएगी और आपका सपोर्ट सिस्टम भी इम्प्रूव होगा। दयालु बनें- दयालुता संक्रामक होती है। जब आप कुछ अच्छा करते हैं, तो दूसरों का मन भी कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित होता है। स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोगों में दूसरों की पॉजिटिव चीजों की नकल करने की आदत होती है। इस प्रवृत्ति को ‘कन्फॉर्मिटी’ कहते हैं। जब आप देते हैं, तो दूसरे लोग और वे खुद (जिनके लिए आपने अच्छा किया) भी किसी दूसरे के प्रति ऐसा करने को उतावला हो जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। नै...

इतना मिला है फिर क्या गिला है?

इतना मिला है फिर क्या गिला है ?       कुछ लोग हमेशा चिंता में डूबे और मुंह लटकाए रहते हैं। उन्हें अपने जिंदगी से, तकदीर से और ऊपर वाले से हजारों शिकायतें होती हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ इनके अलावा दुनिया में सब सुखी हैं। जबकि सच यह है कि ईश्वर ने, किस्मत और इस कुदरत ने सबको हजारों नेमतें दी हैं। लेकिन हर व्यक्ति के पास सब कुछ कैसे हो सकता है ? इच्छाएं और उम्मीदें अशेष होती हैं, इनका कभी कोई अंत नहीं होता। सोच का शिकार हो चुका हर इंसान सोचता है। यकीन मानिए जिन्हें आप खुद से बहुत आगे, खुशकिस्मत और सुखी इंसान समझती हैं उनके पास अगर आपसे अलग कुछ है तो वो है उनकी सकारात्मक सोच और जिंदादिली। हां, इससे इंकार नहीं कि कुछ मामलों में वे आपसे बढ़कर या बेहतर होंगे, लेकिन यह भी गलत नहीं कि कई चीजें जो आपको हासिल हैं, वो उनके नसीब में नहीं। जरा डालकर देखिए एक नजर कि आपको कितना कुछ मिला है, फिर भी आपको ईश्वर से मिला है – आपको मिला अपनी पसंद का जीवनसाथी – अगर आपका जीवनसाथी अच्छे स्वभाव का व केअरिंग है और शादी से पहले माता-पिता ने आपसे रजामंदी ली या फिर आपने अ...