Skip to main content

सफलता के शीर्ष पर पहुंचे लोगों से सीखें सक्सेस के फार्मूले


सफलता के शीर्ष पर पहुंचे लोगों से सीखें सक्सेस के फार्मूले
हर कोई खुद को एक सफल इंसान के रूप में स्थापित करने की तमन्ना रखता है.लेकिन सिर्फ चाहने से क्या होता है? सफलता का फल चखने के लिए कड़ी मेहनत, लगन,पेशेंस और डिसिप्लीन की जरुरत होती है. किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है,जो पूरी निष्ठा और जज्बे के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. दुनिया के सबसे अमीर और सफलता के शीर्ष पर पहुंचे लोगों ने बताए हैं सक्सेस के कुछ खास फार्मूले-

वॉरेन बफेट( सीईओ, बर्कशायर हैथवे)
फार्मूला- अपने फील्ड के मास्टर बनो.
रणनीति- वारेन बफेट ने हमेशा कहा है कि आप जो भी काम करते हों उसमें महारत हासिल करें. अधकचरा ज्ञान आपको कहीं का नहीं छोडेगा. भले ही उनकी स्ट्रेटेजी को लोग पुराने जमाने की रणनीति मानते हों, लेकिन बफेट आज तक कभी नहीं रुके। वह अपनी अप्रोच पर पूरा भरोसा करते हैं। यही वजह है कि वह दुनिया के सबसे सफल वैल्यू इन्वेस्टर है। आप भी उनकी सलाह के मुताबिक़ अपने फील्ड के मास्टर बनें।

बिल गेट्स (सह-संस्थापक, माइक्रोसॉफ्ट)
फार्मूला- हमेशा एक टार्गेट पर फोकस करें.
रणनीति-  बिल गेट्स हमेशा एक स्पष्ट टार्गेट सेट करने में विश्वास करते हैं और उसे हासिल करने के लिए जी जान से जुट जाते हैं। अपने टार्गेट का पीछा करने के वे हमेशा लिए नै और सटीक तरीकों की खोज करते हैं। उनके अंदर सही टार्गेट को पहचानने और उसके लिए अथक प्रयास करने की काबिलियत है। आपको भी अपना टार्गेट सेट करके उसे अचीव करने के लिए जुट जाना चाहिए।

मार्क जुकरबर्ग (सह-संस्थापक, फेसबुक)
फार्मूला-  परिस्थिति के मुताबिक़ एडजस्ट हो जाएं.
रणनीति-  जुकरबर्ग हर सवाल या पूछताछ पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और स्थिति के मुताबिक बदल जाते हैं। फेसबुक में ढेर सारे इनोवेशन बिना उनके प्रभाव के हुए हैं। उन्होंने कंपनी को यूजर इंटरेक्शन के आधार पर तैयार किया है। वह तेजी से बदलाव में विश्वास करते हैं। यही कारण है कि फेसबुक में तेजी से बदलाव होते रहते हैं। इनमें निरंतर सुधार भी होता रहता है। आपको भी हर परिस्थिति में खुद को सेट करने का प्रयास करना चाहिए।

जेफ बेजोस (संस्थापक, अमेजॉन डॉट कॉम)
फार्मूला –इनोवेशन पर ध्यान दो।
रणनीति-  – जेफ़ बेजोस का मानते हैं कि लोगों को असफल होने के लिए मेंटली प्रिपेयर रहना चाहिए। वह असफल होने की चिंता किए बगैर प्रयोग करते हैं। वह हर असफलता को कुछ नया सीखने और डाटा इकट्ठा करने का मौका मानते हैं और क्षणिक सफलता को दिमाग पर हावी नहीं होने देते। उनकी इसी रणनीति के कारण आज अमेजोन इस मुकाम पर है. आपको भी कोई काम शुरू करते वक्त फेलियर से डरने की बजाय उससे सबक लेने की आदत डाल लेनी चाहिए.

कार्लोस स्लिम (मालिक, ग्रुपो कार्सो )
फार्मूला- मितव्ययी बनें.
रणनीति-– पूरी दुनिया कार्लोस स्लिम की मितव्ययिता का लोहा मानती है। वह साधारण से मकान में रहते हैं और अपनी गाड़ी खुद ड्राइव करते हैं। वह अपनी आय को खुद पर खर्च करने के बजाय दुबारा अपने बिजनेस में लगा देते हैं। वह अन्य लोगों के बारे में ज्यादा सोचना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि संपत्ति एक उद्यान की तरह होती है। इसे आपको दुबारा निवेश करना होता है और बढ़ाना होता है। आपको भी अपने विचारों की पूरी कद्र करनी चाहिए।आज के अर्थप्रधान युग में आपने जो बचाया उसे भी आपकी कमाई ही माना जाएगा.

लॉरेन्स एलिंसन (सह-संस्थापक, ऑरेकल कॉर्पोरेशन)
 फार्मूला- नो रिस्क,नो गेन
रणनीति- – आपको लाइफ में बिना रिस्क लिए सफलता नहीं मिल सकती है। ज्यादातर लोग कुछ भी शुरू करने में असफल हो जाते हैं, क्योंकि वे रिस्क लेने से हिचकते हैं। जो लोग लाइफ में रिस्क लेते हैं, वे ही अपना मुकाम हासिल कर पाते हैं। अतः रिस्क लेने से न डरें। अगर आप अपने प्रयास में असफल  भी हुए तो कोई नया सबक सीखेंगे ।

माइकल ब्लूमबर्ग (संस्थापक, ब्लूमबर्ग एलपी)
फार्मूला- तैयार रहें, कॉन्फिडेंट रहें
रणनीति-  जब भी ब्लूमबर्ग में किसी तरह की परेशानी आई तो माइकल ने आत्मविश्वास दिखाया और नयी तैयारी के साथ मैदान में उतरे। उनके अंदर अपनी टीम और इर्द-गिर्द मौजूद लोगों में आत्मविश्वास पैदा करने की काबिलियत है। वह चुनौतीपूर्ण स्थितियों में दूसरों की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।आपको भी अपना आत्मविश्वास हर परिस्थिति में बनाए रखना चाहिए.

अमानसियो आर्टेगा (संस्थापक, जारा-इंडिटेक्स)
फार्मूला- – संतुष्ट होकर मत बैठो।
रणनीति-  अमानसियो आर्टेगा का मानना है कि खुद से संतुष्ट हो जाना सबसे बुरी चीज है। उन्होंने एक बार कहा था कि लगातार बढ़ो वरना तरक्की के चांस खत्म हो जाएंगे। उनके पास जो है, वह उससे कभी संतुष्ट नहीं होते और हमेशा इनोवेशन और अचीवमेंट के लिए प्रयास करते रहते हैं। आपको भी लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कहा भी गया है, बहता पानी निर्मला.

Comments

Popular posts from this blog

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी     बहुत प्रचलित उक्ति है, ‘दुनिया में ज्यादातर लोग अपने दुख से कम दुखी होते हैं, लेकिन दूसरों के सुख से उन्हें ज्यादा दुख पहुंचता है।’ यह सच भी है। कई लोग दूसरों को तरक्की करते देख जलते भुनते हैं और उनके साथ अपनी तुलना करके हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। तुलना और उलाहना से होगा नुक्सान-   कई लोग कई बार संबंधित व्यक्ति से जुड़े लोगों से लड़ बैठते हैं कि आप फलां का फेवर करते हो, उन्हें सपोर्ट देते हो और हमें काम नहीं देते। ऐसा करने से सिवाय दोहरे नुकसान के और कुछ भी हासिल नहीं होता। एक तो लोगों के बीच शिकायतकर्ता की इमेज खराब हो जाती है और लोग उसे ईर्ष्यालु व रोनू (शिकायती) प्रवृत्ति का समझकर उससे दूर रहने लगते हैं। दूसरा नुकसान यह कि ऐसा व्यक्ति अपनी कमियों का आकलन करके खुद क्षमता सम्पन्न बनने की बजाय सिर्फ दूसरों में ऐब खोजता रह जाता है। सकारात्मक सोचें और बोलें – जब भी आपको दूसरों से मदद या काम मांगना हो, कोई सलाह लेनी हो या कोई प्रोडक्ट अथवा सर्विस बेचनी हो, तो आप अपनी बातों को अपनी जरूरत प्रॉडक्ट या सर्विस पर फोकस करें।...

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप आप भी बन सकते हैं लोकप्रिय लोगों के बीच पॉपुलर होने के लिए न तो आसमान से तारे तोड़ने की जरुरत है न लाखों रूपए खर्च करने की. बस अपने स्वभाव और एक्टिविटीज में छोटे छोटे परिवर्तन करना काफी है- थैक्यू बोलना सीखें - जो लोग आपको खुशी देते हैं,आपके लिए कुछ अच्छा करते हैं ,आपकी  वक्त-बेवक्त मदद करते हैं और आपके प्रति स्नेह का भाव रखते हैं, उनके प्रति आभार जताने की आदत डालें। उन्हें समय-समय पर उपहार व मिठाई आदि दें। इससे उनके साथ आपके रिश्तों में और भी प्रगाढ़ता आएगी और आपका सपोर्ट सिस्टम भी इम्प्रूव होगा। दयालु बनें- दयालुता संक्रामक होती है। जब आप कुछ अच्छा करते हैं, तो दूसरों का मन भी कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित होता है। स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोगों में दूसरों की पॉजिटिव चीजों की नकल करने की आदत होती है। इस प्रवृत्ति को ‘कन्फॉर्मिटी’ कहते हैं। जब आप देते हैं, तो दूसरे लोग और वे खुद (जिनके लिए आपने अच्छा किया) भी किसी दूसरे के प्रति ऐसा करने को उतावला हो जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। नै...

इतना मिला है फिर क्या गिला है?

इतना मिला है फिर क्या गिला है ?       कुछ लोग हमेशा चिंता में डूबे और मुंह लटकाए रहते हैं। उन्हें अपने जिंदगी से, तकदीर से और ऊपर वाले से हजारों शिकायतें होती हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ इनके अलावा दुनिया में सब सुखी हैं। जबकि सच यह है कि ईश्वर ने, किस्मत और इस कुदरत ने सबको हजारों नेमतें दी हैं। लेकिन हर व्यक्ति के पास सब कुछ कैसे हो सकता है ? इच्छाएं और उम्मीदें अशेष होती हैं, इनका कभी कोई अंत नहीं होता। सोच का शिकार हो चुका हर इंसान सोचता है। यकीन मानिए जिन्हें आप खुद से बहुत आगे, खुशकिस्मत और सुखी इंसान समझती हैं उनके पास अगर आपसे अलग कुछ है तो वो है उनकी सकारात्मक सोच और जिंदादिली। हां, इससे इंकार नहीं कि कुछ मामलों में वे आपसे बढ़कर या बेहतर होंगे, लेकिन यह भी गलत नहीं कि कई चीजें जो आपको हासिल हैं, वो उनके नसीब में नहीं। जरा डालकर देखिए एक नजर कि आपको कितना कुछ मिला है, फिर भी आपको ईश्वर से मिला है – आपको मिला अपनी पसंद का जीवनसाथी – अगर आपका जीवनसाथी अच्छे स्वभाव का व केअरिंग है और शादी से पहले माता-पिता ने आपसे रजामंदी ली या फिर आपने अ...