Skip to main content

एक अच्छा आयडिया दिलाएगा आपको सफलता…


एक अच्छा आयडिया दिलाएगा आपको सफलता

      हमारे दिमाग में हर वक्त तरह तरह के विचार चलते रहते हैं चाहे हम कोई काम कर रहे हों,, यात्रा कर रहे हों या फिर यूं ही बैठे हों. ज्यादातर लोग ऐसे विचारों पर खास गौर नहीं करते। लेकिन समझदार लोग जानते हैं कि विचार हमारे गुलाम नहीं, जो हर वक्त जेहन में बने रहेंगे। इसलिए कोई अच्छा विचार आते ही आपने नोट नहीं किया, तो वह व्यर्थ हो जाता है. विचारों की उपेक्षा करने की यह आदत आपको हमेशा तकलीफ देगी। जबकि एक यूनीक आयडिया आपको दुनिया में अलग मुकाम दिला सकता है।

कभी भी आ सकता है आयडिया – सबके दिमाग में आइडिया आते हैं, पर ये कब और कहां से आते हैं, ये कोई नहीं बता सकता। आयडिया अक्सर एकाएक आता है। आपको पता भी नहीं होता और यकायक विचार दिमाग में कौंधने लगता है। आप खास समय निकालकर सोचेंगे कि आइडिया आएगा, तो कुछ हासिल नहीं होगा। असल में हम खुद कभी तय नहीं कर पाते कि यह आइडिया हो सकता है एक बार लेखक स्टीफन किंग विमान में सफर कर रहे थे। उन्हें झपकी आ गई थी। तभी उन्होंने एक दिलचस्प सपना देखा। स्टीफन ने नींद से उठते ही झट सपने में देखी घटना के मुख्यबिंदु अमरीकन एयरलाइंस के एक कौकटेल नैपकिन पर ही लिख लिए और उसे अपनी जेब में डाल लिया ताकि वे बाद में उसे भूल न जाएं। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि उसी विचार के आधार पर उन्होंने एक बेस्ट सेलर नौवेल ‘मिजरी’ लिख डाला।




आयडिया को कैश की तरह कीमती समझें – सफल लोग विचारों को धन जैसा महत्व देते हैं, तभी तो वे अमीर और सफल होते हैं। मशहूर अमरीकी हास्य कलाकार डेविड एडकिंस जो अपने स्टेज नाम सिनबाद के नाम से जाने जाते हैं,एक घंटे का हास्य कार्यक्रम जुबानी याद रख सकते हैं, लेकिन जब उनके मन में कोई विचार आता है, तो उसे झटपट लिख लेते हैं। वे कहते हैं, ‘मेरे मन में कई बार अच्छे अच्छे विचार आए, लेकिन मैंने बाद में उन्हें अपनी सेक्रेटरी को बताने के लिए फोन किया तब तक बिल्कुल भूल गया। इसलिए अब मैं जैसे ही कुछ सोचता हूं, सबसे पहले उसे लिख लेता हूं। अगर मैं रेस्तरां में लंच या डिनर ले रहा हूं, तो एक नैपकिन उठाकर उस पर लिखना शुरू कर देता हूं।’ इसलिए जैसे ही आपके मन में कोई विचार आए, उसे कागज पर लिख लें।
 भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक पिको अय्यर, जो पर्यटन सम्बन्धी लेखन के लिए मशहूर हैं, कहते हैं, ‘एक बात के लिए मैं बहुत अनुशासित हूं। मैं कहीं खड़ा खड़ा भी हर चीज के नोट्स बना लेता हूं। अगले दिन तक इंतजार नहीं करता, क्योंकि अगले दिन तक बात दिमाग से निकल जाती है।’

क्रिएटिव आयडिया से बदलेगा जीवन – जीवन में घटी हर घटना को एक सबक की तरह लें औऱ कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करें। इससे आपके पास अनुभव औऱ इंट्यूशन का भंडार हो जाएगा। व्यावहारिक जीवन और वैचारिक शक्ति से आपको जरूर फायदा होगा। सृजनात्मक विचार करने की क्षमता हमें सफल बनाती है। सृजनात्मक विचारों के बल पर ही अपने कार्य क्षेत्र में सफल होते हैं। जैसे डॉक्टर मरीज का रोग परीक्षण करते वक्त विचार करके सही दवा लिखें ताकि उसकी बीमारी का इलाज हो सके। पुलिस अफसर फरार अपराधी को पकड़ने के लिए नित नए आयडिया ढ़ूंढ़ लाए, तभी शातिर से शातिर अपराध को पकड़ पाने में सफल होगा। इसी प्रकार अच्छे खिलाड़ी भी क्रियेटिव आयडिया के जनक होते हैं तभी वे हर बार नए पैंतरे खेलते हैं औऱ सबसे आगे निकल जाते हैं। अमरीकी एथलीट डिक फॉसबेरी का ही उदाहरण लें। आप को बता दें कि कभी हाइ जंप लगाने वाले एथलीट लक्ष्य को पार करने के लिए सीधी छलांग लगाया करते थे। लेकिन डिक फौसबेरी के दिमाग में एक दिन विचार आया कि क्यों न लक्ष्य वाले बंबू को पार करने के लिए हवा में उलटे हो कर जंप मारी जाय। इससे पैर आसानी से बंबू के उस पार पहुंच सकते। फौसबरी का यह आयडिया बड़ा कारगर सिद्ध हुआ। उन्होंने ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मैडल तो जीता ही, साथ ही एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी यह नई ट्रिक हाइ जंप के खिलाड़ी आज भी इस्तेमाल करते हैं। इतिहास गवाह है बड़े बड़े आविष्कारों को विख्यात करने वाले उनके अचानक उपजे विचार ही थे।


हर व्यक्ति है आयडिया का भंडार -प्रतिष्ठित विज्ञान इतिहासकार जेम्ज़ बार्क कहते हैं, ‘हर व्यक्ति एक तरह से विचारों का फौवारा है। इस बात पर जरा ध्यान दें कि आपके दिमाग में 900 करोड़ों स्नायुकोशिकाओं का जमावड़ा है, आपके अंदर एक भारी भरकम मशीन फिट है।’ इसलिए आप चाहे कुछ भी हों या किसी भी क्षेत्र से संबंध रखते हों, आपके औऱ आपके दिमाग में उमड़ने वाले विचारों के बीच कोई नहीं आ सकता है। और यह कोई जादू नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपकी टीम के मेंबर्स ऑउट ऑफ द बॉक्स सोचने के लिए तैयार नहीं है, तो सबसे पहले उनकी मानसिकता बदलने का प्रयास करें। इसके लिए आपको कुछ प्रेरक उदाहरणों का हवाला देना चाहिए औऱ उन्हें प्रेरित करना चाहिए कि अगर यह आइडिया सफल हो गया, तो हम सबकी जिंदगी बदल सकती है।

व्यावहारिक हो आयडिया – हर बिजनेस/प्रोफेशन या प्रोजेक्ट की सफलता के लिए एक बेहतरीन आयडिया जरूरी होता है। आपका आयडिया कितना अच्छा और लुभावना है, इसकी परीक्षा इस बात से होती है कि  वह कितना व्यवहारिक है. यह जितना व्यवहारिक होगा, उतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास एक शानदार वीडियो के लिए आयडिया है, लेकिन उसे बनाने के लिए संसाधन नहीं हैं, तो आपको अपना आयडिया छोड़ना होगा। ऐसा ही बिजनेस के संदर्भ में कहा जा सकता है। आपके पास एक बिजनेस या इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त आयडिया है लेकिन कोई ऐसा तरीका नहीं है जो उसे फायदे का सौदा बना सके, तो आप उसे लागू ही नहीं कर सकेंगे। जरूरी है कि आपका आयडिया व्यवहारिक हो ताकि आप उस पर आगे बढ़ सकें।

आयडिया वही चुनें जो आपके लिए काम का हो– अधिकतर लोग सोचते हैं कि उन्हें पता है कि वह किस चीज या काम में अच्छे हैं। हालांकि, उनकी यह सोच अक्सर गलत साबित होती है। अगर आप अपने करियर को सफल बनाना चाहते हैं तो आपको हमेशा उस आयडिया के इर्द गिर्द अपना बिजनेस शुरू करना चाहिए, जिसमें आपकी रूचि हो। कभी अपनी कमजोरी के आसपास बिजनेस शुरू करने की ना सोचें, ऐसे में आप बिना पैसे और अनुभव के विफल हो सकते हैं। हमेशा उसी आयडिया को चुनें जो आपके लिए काम करे और बेहतर हो।

ऐसे आएंगे आयडिया औऱ ऐसे निखरेंगे
*सफल लोगों का इतिहास पढ़ें, उनकी जीवनी पढ़ें. आप जल्द ही जान जायेंगे कि दुनिया में वही लोग सफल हुए हैं, जिनके पास नया आयडिया था। इसलिए आप भी कोई नया आयडिया खोजें।
*अच्छे विचारों के लिए जरूरी है कि दिमाग शांत रहे।
*काम पर फोकस रखें। फालतू बातें दिमाग में न आने दें। शांति से अपने मकसद को पूरा करने में लगे रहें।
*चीजों और आसपास के वातावरण के बारे में गहरी दृष्टि विकसित करें। अपने क्षेत्र या विषय से संबंधित जानकारियां पत्रिकाओं किताबों या इंटरनेट पर पढ़ने की आदत डालें।
*किसी आयडिया को छोड़कर आगे न बढ़ जाएं। उसका विश्लेषण करने की आदत विकसित करें।


Comments

Popular posts from this blog

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी     बहुत प्रचलित उक्ति है, ‘दुनिया में ज्यादातर लोग अपने दुख से कम दुखी होते हैं, लेकिन दूसरों के सुख से उन्हें ज्यादा दुख पहुंचता है।’ यह सच भी है। कई लोग दूसरों को तरक्की करते देख जलते भुनते हैं और उनके साथ अपनी तुलना करके हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। तुलना और उलाहना से होगा नुक्सान-   कई लोग कई बार संबंधित व्यक्ति से जुड़े लोगों से लड़ बैठते हैं कि आप फलां का फेवर करते हो, उन्हें सपोर्ट देते हो और हमें काम नहीं देते। ऐसा करने से सिवाय दोहरे नुकसान के और कुछ भी हासिल नहीं होता। एक तो लोगों के बीच शिकायतकर्ता की इमेज खराब हो जाती है और लोग उसे ईर्ष्यालु व रोनू (शिकायती) प्रवृत्ति का समझकर उससे दूर रहने लगते हैं। दूसरा नुकसान यह कि ऐसा व्यक्ति अपनी कमियों का आकलन करके खुद क्षमता सम्पन्न बनने की बजाय सिर्फ दूसरों में ऐब खोजता रह जाता है। सकारात्मक सोचें और बोलें – जब भी आपको दूसरों से मदद या काम मांगना हो, कोई सलाह लेनी हो या कोई प्रोडक्ट अथवा सर्विस बेचनी हो, तो आप अपनी बातों को अपनी जरूरत प्रॉडक्ट या सर्विस पर फोकस करें।...

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप आप भी बन सकते हैं लोकप्रिय लोगों के बीच पॉपुलर होने के लिए न तो आसमान से तारे तोड़ने की जरुरत है न लाखों रूपए खर्च करने की. बस अपने स्वभाव और एक्टिविटीज में छोटे छोटे परिवर्तन करना काफी है- थैक्यू बोलना सीखें - जो लोग आपको खुशी देते हैं,आपके लिए कुछ अच्छा करते हैं ,आपकी  वक्त-बेवक्त मदद करते हैं और आपके प्रति स्नेह का भाव रखते हैं, उनके प्रति आभार जताने की आदत डालें। उन्हें समय-समय पर उपहार व मिठाई आदि दें। इससे उनके साथ आपके रिश्तों में और भी प्रगाढ़ता आएगी और आपका सपोर्ट सिस्टम भी इम्प्रूव होगा। दयालु बनें- दयालुता संक्रामक होती है। जब आप कुछ अच्छा करते हैं, तो दूसरों का मन भी कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित होता है। स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोगों में दूसरों की पॉजिटिव चीजों की नकल करने की आदत होती है। इस प्रवृत्ति को ‘कन्फॉर्मिटी’ कहते हैं। जब आप देते हैं, तो दूसरे लोग और वे खुद (जिनके लिए आपने अच्छा किया) भी किसी दूसरे के प्रति ऐसा करने को उतावला हो जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। नै...

इतना मिला है फिर क्या गिला है?

इतना मिला है फिर क्या गिला है ?       कुछ लोग हमेशा चिंता में डूबे और मुंह लटकाए रहते हैं। उन्हें अपने जिंदगी से, तकदीर से और ऊपर वाले से हजारों शिकायतें होती हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ इनके अलावा दुनिया में सब सुखी हैं। जबकि सच यह है कि ईश्वर ने, किस्मत और इस कुदरत ने सबको हजारों नेमतें दी हैं। लेकिन हर व्यक्ति के पास सब कुछ कैसे हो सकता है ? इच्छाएं और उम्मीदें अशेष होती हैं, इनका कभी कोई अंत नहीं होता। सोच का शिकार हो चुका हर इंसान सोचता है। यकीन मानिए जिन्हें आप खुद से बहुत आगे, खुशकिस्मत और सुखी इंसान समझती हैं उनके पास अगर आपसे अलग कुछ है तो वो है उनकी सकारात्मक सोच और जिंदादिली। हां, इससे इंकार नहीं कि कुछ मामलों में वे आपसे बढ़कर या बेहतर होंगे, लेकिन यह भी गलत नहीं कि कई चीजें जो आपको हासिल हैं, वो उनके नसीब में नहीं। जरा डालकर देखिए एक नजर कि आपको कितना कुछ मिला है, फिर भी आपको ईश्वर से मिला है – आपको मिला अपनी पसंद का जीवनसाथी – अगर आपका जीवनसाथी अच्छे स्वभाव का व केअरिंग है और शादी से पहले माता-पिता ने आपसे रजामंदी ली या फिर आपने अ...