Skip to main content

अपनी किस्मत खुद बनाइए


अपनी किस्मत खुद बनाइए

विद्वान लेखक स्टीव नाकामोटो ने अपनी किताब ‘बातों-बातों में जीत लो जहां’ में लिखा है, इंसान की हताशा तथा दुख का सबसे बड़ा कारण है अपनी प्रतिभाओं को, अपने ज्ञान को पूरी तरह उजागर न कर पाना।

जीतने का माद्दा रखिये-
इस दुनिया में केवल दो ही प्रकार के लोग हैं। एक जीतने वाले और दूसरे हारने वाले। हारने वाले लोग अपने कंफर्ट जोन में दुबके रहते हैं, जो हमेशा शॉर्टकट की तलाश में रहते हैं, उनके सपने व आकांक्षाएं वक्त के साथ धुंधली पड़ती जाती हैं. अपनी हार व असफलताओं के लिए उनके पास हमेशा एक ही बहाना या रोना होता है कि सफलता और खुशी ऊपरवाले ने उनकी किस्मत में लिखी ही नहीं है। जबकि जीत की उम्मीद रखने वाले लोग अपने जीवन की कमान खुद संभालते हैं। ऐसे लोग अपने सपनों को पूरा करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं, और रास्ते में आने वाले छोटे-मोटे दुखों व नुकसानों को हंसकर झेल लेते हैं।


अच्छे लोगों से सीखिए-
अपने आसपास के लोगों के अनुभवों से सीखने की आदत डालिए. हमेशा अलर्ट रहिये. व्यक्तिगत संवाद की क्षमताएं बढ़ाने का अभ्यास करें और अच्छे लोगों के साथ खुद आगे बढ़कर बातें करें. यदि हम लोगों से मिलते समय थोड़ा सा सजग रहें तो बड़ी आसानी से उन अच्छी आदतों को पहचान सकते हैं, जिनके कारण वे सोसाइटी के लोगों के बीच इतने  पॉपुलर हैं. साथ ही, हम यह भी देख सकते हैं कि असफल लोगों की कौन-कौन सी बातें और आदतें ऐसी हैं जो उनके बने-बनाए काम बिगाड़ देती हैं और उन्हें जमाने से पीछे रखती हैं.आपको व्यवहारिक जीवन के एक से बढ़कर एक उदाहरण देखने को मिलते हैं, जो कि किसी भी किताबी ज्ञान से लाख गुना ज्यादा कारगर साबित होंगे।


सोशल सर्किल का दायरा बढाइये-
‘द फोरगेटेड सिटी’ (1969) के लेखक डौरिस लैसिंग ने कहा है, ‘सीखना इसी का नाम है कि कोई बात आपको हमेशा से पता थी, लेकिन आज अचानक लगता है कि उसके सही मायने तो अब समझ आए हैं।’  विभिन्न तरह के लोगों से मिलिए। जो भी मिले उससे बात कीजिए। नया ग्रुप ज्वाइन कीजिए। अपने व्यवसाय से अलग हटकर लोगों से भी मिलिए. लेकिन बोलिए कम, सुनिए ज्यादा।तभी तो आप उनसे कुछ ग्रहण कर पाएंगे. बातचीत अपनेपन के साथ करें। लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता कायम करें। लोगों को बताइये कि आपको किस फील्ड में विशेषज्ञता हासिल है या आपने अब तक क्या अचीव किया. तभी तो उन्हें आपके हुनर का पता चलेगा और आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे.


संवाद की आकर्षक शैली सीखिए-
अपने बोलने की शैली में रोचकता, दिलचस्पी और हंसोड़पन पैदा कीजिए। टीवी के टाक शो पर प्रतिष्ठित एंकर या प्रस्तुतकर्ता के बातचीत के तरीके पर गौर करें। उनके हाव-भाव, अभिव्यक्ति आदि सीखें। पेशेवर दुनिया में एक असरदार तरीका प्रचलित है- बातचीत के दौरान, सामने वाले को कई बार उसके नाम से संबोधित करना। ‘हाऊ टू विन फ्रैड्स एंड इन्फ्लुएंज पीपुल’ के लेखक डेल कारनेगी कहते हैं- ‘किसी व्यक्ति का नाम उसके लिए दुनिया का सबसे मधुर और महत्वपूर्ण शब्द है।’अपने क्लाइंट, बॉस या दूसरे ऐसे लोगों का दिल जीतिए जो आपको आगे बढाने में आपके मददगार हो सकते हैं. 

इसके लिए कुछ ऐसा कीजिये-
  • ·         आगे बढ़कर अभिवादन कीजिए।
  • ·         मुस्कुराइये और आगे बढ़िए।
  • ·         आंखों से भी मुस्कुराइये।
  • ·         अभिवादन के शानदार तरीके ढूंढिए
  • ·         दोस्ताना लहजा रखिए
  • ·         लोगों के नाम याद रखिए


Comments

Popular posts from this blog

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी

तुलनात्मक हीनता से उबरना है जरूरी     बहुत प्रचलित उक्ति है, ‘दुनिया में ज्यादातर लोग अपने दुख से कम दुखी होते हैं, लेकिन दूसरों के सुख से उन्हें ज्यादा दुख पहुंचता है।’ यह सच भी है। कई लोग दूसरों को तरक्की करते देख जलते भुनते हैं और उनके साथ अपनी तुलना करके हीन भावना से ग्रस्त हो जाते हैं। तुलना और उलाहना से होगा नुक्सान-   कई लोग कई बार संबंधित व्यक्ति से जुड़े लोगों से लड़ बैठते हैं कि आप फलां का फेवर करते हो, उन्हें सपोर्ट देते हो और हमें काम नहीं देते। ऐसा करने से सिवाय दोहरे नुकसान के और कुछ भी हासिल नहीं होता। एक तो लोगों के बीच शिकायतकर्ता की इमेज खराब हो जाती है और लोग उसे ईर्ष्यालु व रोनू (शिकायती) प्रवृत्ति का समझकर उससे दूर रहने लगते हैं। दूसरा नुकसान यह कि ऐसा व्यक्ति अपनी कमियों का आकलन करके खुद क्षमता सम्पन्न बनने की बजाय सिर्फ दूसरों में ऐब खोजता रह जाता है। सकारात्मक सोचें और बोलें – जब भी आपको दूसरों से मदद या काम मांगना हो, कोई सलाह लेनी हो या कोई प्रोडक्ट अथवा सर्विस बेचनी हो, तो आप अपनी बातों को अपनी जरूरत प्रॉडक्ट या सर्विस पर फोकस करें।...

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप

लोगों के दिलों पर राज करेंगे आप आप भी बन सकते हैं लोकप्रिय लोगों के बीच पॉपुलर होने के लिए न तो आसमान से तारे तोड़ने की जरुरत है न लाखों रूपए खर्च करने की. बस अपने स्वभाव और एक्टिविटीज में छोटे छोटे परिवर्तन करना काफी है- थैक्यू बोलना सीखें - जो लोग आपको खुशी देते हैं,आपके लिए कुछ अच्छा करते हैं ,आपकी  वक्त-बेवक्त मदद करते हैं और आपके प्रति स्नेह का भाव रखते हैं, उनके प्रति आभार जताने की आदत डालें। उन्हें समय-समय पर उपहार व मिठाई आदि दें। इससे उनके साथ आपके रिश्तों में और भी प्रगाढ़ता आएगी और आपका सपोर्ट सिस्टम भी इम्प्रूव होगा। दयालु बनें- दयालुता संक्रामक होती है। जब आप कुछ अच्छा करते हैं, तो दूसरों का मन भी कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित होता है। स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को शोधकर्ताओं ने पाया है कि लोगों में दूसरों की पॉजिटिव चीजों की नकल करने की आदत होती है। इस प्रवृत्ति को ‘कन्फॉर्मिटी’ कहते हैं। जब आप देते हैं, तो दूसरे लोग और वे खुद (जिनके लिए आपने अच्छा किया) भी किसी दूसरे के प्रति ऐसा करने को उतावला हो जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। नै...

इतना मिला है फिर क्या गिला है?

इतना मिला है फिर क्या गिला है ?       कुछ लोग हमेशा चिंता में डूबे और मुंह लटकाए रहते हैं। उन्हें अपने जिंदगी से, तकदीर से और ऊपर वाले से हजारों शिकायतें होती हैं। इन्हें लगता है कि सिर्फ इनके अलावा दुनिया में सब सुखी हैं। जबकि सच यह है कि ईश्वर ने, किस्मत और इस कुदरत ने सबको हजारों नेमतें दी हैं। लेकिन हर व्यक्ति के पास सब कुछ कैसे हो सकता है ? इच्छाएं और उम्मीदें अशेष होती हैं, इनका कभी कोई अंत नहीं होता। सोच का शिकार हो चुका हर इंसान सोचता है। यकीन मानिए जिन्हें आप खुद से बहुत आगे, खुशकिस्मत और सुखी इंसान समझती हैं उनके पास अगर आपसे अलग कुछ है तो वो है उनकी सकारात्मक सोच और जिंदादिली। हां, इससे इंकार नहीं कि कुछ मामलों में वे आपसे बढ़कर या बेहतर होंगे, लेकिन यह भी गलत नहीं कि कई चीजें जो आपको हासिल हैं, वो उनके नसीब में नहीं। जरा डालकर देखिए एक नजर कि आपको कितना कुछ मिला है, फिर भी आपको ईश्वर से मिला है – आपको मिला अपनी पसंद का जीवनसाथी – अगर आपका जीवनसाथी अच्छे स्वभाव का व केअरिंग है और शादी से पहले माता-पिता ने आपसे रजामंदी ली या फिर आपने अ...