खुद ही न बन जाएं अपने करियर के दुश्मन “लक्ष्मी” के आगमन में अड़चन की वजह आप खुद ही तो नहीं ! अगर आप तमाम कोशिशों के बावजूद मनचाही कमाई नहीं कर पा रहे और करियर में वांछित स्थान हासिल नहीं कर पा रहे तो आपको कुछ खास बातों का खयाल रखना होगा और कुछ गलतियों से दूरी रखनी होगी वरना अनजाने में आप खुद ही अपने करियर की राह के रोड़े बन जाएँगे. बातें बड़ी और काम छोटा – आपने सबसे बड़े-बड़े वायदे कर दिए हैं और अब लोग आपसे अपेक्षा कर रहे हैं। लेकिन आप हैं कि हर जगह फेल होते जा रहे हैं. सबको टरका रहे हैं. बॉस द्वारा दी गई डेडलाइन्स में अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं। क्वालिटी ऑडिट में आप के काम की रैंक सबसे नीचे आती है. आपका ये ड्रामा ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला. जल्द ही लोग आपको अविश्वसनीय मानने लगेंगे। वादा उतना ही करना चाहिए, जितना आप पूरा कर सकते हैं। समय पर काम पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। अपनी इमेज विश्वसनीय बनाएं। क्षमता पर यकीन नहीं करते – अगर आप अपनी क्षमताओं को लेकर चिंतित होते हैं और नए काम हाथ में लेने से डरते हैं तो इस प्रकार खुद को कमजोर करते हैं। अपन...